इंदौर के होटल में लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, पुलिस ने की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लसूड़‍िया इलाके की एक होटल में हिंदू युवती के साथ एक मुस्लिम युवक ठहरा था। हिंदू संगठनों को यह सूचना मिली तो वे होटल पहुंचे और युवक को पुलिस थाने ले गए। उन्होंने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया। इधर युवती ने युवक पर केस दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।
लड़का और लड़की होटल में एक ही कमरे में ठहरे थे।
इसकी जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी।
लसूड़िया पुलिस ने युवक पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
इंदौर। बुधवार को लसूड़िया क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक को एक होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा। मौके पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और लव जिहाद की शिकायत की। हिंदू संगठन के लोगों को होटल में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के ठहरने की सूचना मिली थी। वे पहुंचे और युवक को लसूड़िया थाने लाए। लड़की ने युवक पर केस दर्ज करवाने से इन्कार किया। ऐसे में पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

Exit mobile version