चाकूबाजी में घायल नाबालिग की मौत, लोगों ने घेरा बाणगंगा थाना, आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिगरेट पीने की बात को लेकर गोविंद नगर में नाबालिग आरोपितों ने 17 वर्षीय अजय पर चाकू से हमला कर दिया था।
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में 23 मार्च को सिगरेट पीने की बात पर नाबालिग आरोपितों ने 17 वर्षीय अजय पर चाकू से हमला कर दिया था। उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए स्वजन थाने का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने आरोपितों के मकान तोड़ने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से लौट गए।
पुलिस के मुताबिक, घटना में 307 की धाराओं में पूर्व में ही प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसमें शामिल तीनों नाबालिग आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मौत के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version