इंदौर पुलिस की कार्यवाही लूट की घटना करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस की कार्यवाही बाणगंगा क्षेत्र के लंदन विला कॉलोनी स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के मैनेजर के घर में घुसकर घटना को अंजाम देने वाली गैंग का मुख्य आरोपी सोमला को क्राइम ब्रांच एवं बाणगंगा पुलिस के द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में अपने मुख्य साथी आरोपी राजेश का नाम बताया था जिसके संबंध में काईम ब्रांच इंदौर द्वारा तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना निकलकर क्राइम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी (1). राजेश उर्फ थावरिया पिता पहाड़ सिंह बघेल निवासी बड़ी कदवाल बोरी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर घटना के संबंध में नियमानुसार सख्ती से पूछताछ की जा रही है, आरोपी राजेश उर्फ थावरिया से प्रारंभिक पूछताछ में उसके द्वारा थाना बोरी के अपराध धारा 354 क, ख 7/8 पासको एक्ट एवं अपराध धारा 307 जैसे गंभीर दो अपराधो में भी फरार होना कबूला एवं आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना बाणगंगा पुलिस के द्वारा की जा रही है और पूछताछ में अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version