इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें यह बात सामने आई कि पत्नी पति की जेब से रुपये निकालकर मायके भेज देती थी। पुलिस के मुताबिक, अकरम पुत्र सरदार निवासी अशर्फी नगर की मौत हो गई। वह टाइल्स लगाने का काम करता था।
रुपये को लेकर हुआ था विवाद
स्वजन ने बताया कि अकरम की पत्नी ने उसकी जेब से करीब आठ हजार रुपये निकाल लिए थे। दूसरे दिन जब पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कहा कि पैसे मायके भेज दिए हैं। अकरम की उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
