इंदौर के राजवाड़ा पर गुड़ी पड़वा का कार्यक्रम हुआ। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुवात सनातन संस्कृति विधिवत पूजन अर्चन 51 ब्राह्मण के वैदिक मंत्रो के साथ चैत्र नवरात्रि की अगवानी हुई। धूमधाम से उत्साह के साथ राजवाड़ा पर बनाया गया नवरात्रि का पर्व। लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा हर साल राजवाड़ा पर चैत्र नवरात्रि के मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। जिसमें इंदौर शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत की जाती है इस कार्यक्रम में खास मौके पर आज नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव वर्तमान सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल। चैत्र नवरात्रि की कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश वासियों को दी बधाई कहा ऐसी मान्यता है सृष्टि का सृजन और मानव का भी सृजन आज के दिन ही हुआ था। रावण और दुर्योधन का वध आज के दिन ही हुआ था। भगवान श्री राम का राज्य अभिषेक भी आज के दिन ही हुआ था। आज धर्मराज स्थापना का दिन है इस अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि नए वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं सबका मंगलमय हो भगवती से यही कामना करता हूं।
