तुकोगंज पुलिस ने ज्वेलर्स से ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज पुलिस ने मालाबार गोल्ड ज्वेलर्स पर अधिक वजन की चेन गायब कर कम वजन की चेन रखकर ठगी करने वाली एक महिला को पकड़ा है । महिला कई गोल्ड ज्वेलर्स के यह इसी तरह अपने साथी के साथ मिलकर ठगी कर चुकी है । फिलहाल पुलिस इसके साथी की तलाश में जुटी है जिसके पकड़े जाने पर कई वारदातो के खुलासे होने की उम्मीद है ।

– पुलिस के हत्थे आई आरोपित महिला का नाम निशा त्यागी पति अली कौशल त्यागी निवासी मुबारकपुर दिल्ली है । आरोपित महिला ने अपने साथी की मदद से तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालाबार गोल्ड ज्वेलर्स के शोरूम पर 10 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया था जिसमे कम वजनी चेन रखकर ज्यादा वजनी चेन चुरा ली थी । पूरी वारदात का खुलासा शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ था । तब जांच पड़ताल में पता चला था की यही महिला दूसरे शहरों में भी इसी तरह वारदात को अंजाम दे चुकी है । जिसके बाद पुलिस ने महिला को दिल्ली से पकड़ा है । जबकि इसका साथी भूरा उर्फ अब्बास निवाड़ी मुजफ्फर नगर फरार है ।

Exit mobile version