मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रघुकुल के वंशज रघुवंशी समाज द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है रघुवंशी कालोनी स्थित भव्य श्री राम मंदिर में 9 दिवसीय महोसत्व का आयोजन रघुवंशी समाज द्वारा किया जा रहा है जिसमे प्रसिद्ध कथा वाचक मनोज भार्गव जी के मुख से प्रतिदीन श्री राम कथा का रसपान होगा , नौ दिवसीय रामकथा में प्रतिदिन भगवान श्री राम के जीवन काल के अलग-अलग चरित्रों का विस्तृत पूर्वक वर्णन किया जाएगा आयोजन के प्रथम दिन श्री राम कथा हेतु कलश यात्रा भी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए साथ ही 9 दिवसीय इस महाउत्सव में रामनवमी के दिन दोपहर 12:00 बजे महाआरती के साथ भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा व भंडारे का आयोजन भी रामनवमी के दिन रघुवंशी समाज द्वारा किया जाएगा शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे
