इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के पति की बीमारी का फायदा उठा कर उसे झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद ब्लैकमेल करने लगा परेशान हो कर महिला ने पुलिस की शरण ली है ।
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसी के यहां किराए से रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है उन्होंने बताया कि उसका पति गंभीर बीमारी से ग्रसित था आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने किराएदार के नाम पर लोन लिया था जिसकी किस्त वह हर महा भी भर रही थी लेकिन कुछ समय बाद बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद उसने झांसे से में लेकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मकान अपने नाम करने के लिए ब्लैकमेल भी करने लग गया आरोपी किराएदार युवक ने महिला पर इतना दबाव बनाया कि वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगी इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली और आरोपी किराएदार के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
