इंदौर एयरपोर्ट से सोना तस्करों को पकड़ा, फर्जी आधार कार्ड से कर रहे थे यात्रा दोनो युवक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के एरोड्रम थाना पुलिस को एयरपोर्ट से पकडे गये दो संदिग्ध युवकों को डीआरआई की टीम ने सुप्रद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवको के पास फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं और वह सोने की तस्करी में संलिप्प्त है।

जॉन 1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को एयरपोर्ट की डीआरआई टीम ने दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग के दौरान रोका था। इस दौरान जांच में पाया गया कि दोनों ही युवकों ने फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर कई यात्राएं की एवं इंदौर एयरपोर्ट पर प्रवेश किया था। इस मामले में पुलिस ने हरिशंकर गुर्जर निवासी छोटा बांगडदा की शिकायत पर मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद साबिर और जाकिर पुत्र अनवर अली है और दोनों ही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने यह बताया कि वह चेन्नई और साउथ इंडिया से बिना बिल का सस्ता सोना लाकर यहां तस्करी करते हैं।

हालांकि इंदौर की एरोड्रम पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है वही एसटीएफ एवं अन्य जांच एजेंसीयां अlभी संदिग्ध युवको से अपने स्तर पर पूछताछ करेगी।

Exit mobile version