व्यापारी के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी 2 लोगो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक आलू प्याज व्यापारी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है जिसमें दो आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए का आलू प्याज खरीदा गया और उसका बकाया रुपया नहीं दिया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक चोइथराम मंडी में आलू प्याज का व्यवसाय करने वाले नासिर खान द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई की उनके द्वारा उधमपुर उत्तराखंड के रहने वाले आदिल और यासिर खान से उन्होंने एक करोड़ 82 लाख रुपए का आलू प्याज का सौदा किया था इतने रुपए का आलू प्याज उन्होंने पहुंचा भी दिया था जिसके एवज में 75 लाख रुपए आरोपियों द्वारा अदा कर दिया गए थे बची हुई राशि 1 करोड़ 7 लाख रुपए आरोपियों ने नहीं दी लंबे समय तक आरोपी फरियादी को रुपए देने के लिए परेशान करते रहे इसके बाद फरियादी नासिर खान ने पुलिस की शरण ली और दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

Exit mobile version