खजूरी बाजार में एक छात्रा के साथ वारदात छात्रा का एटीएम चोरी, रुपए निकाले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजूरी बाजार में एक छात्रा के साथ वारदात हो गई। एटीएम मशीन में उसका एटीएम फंसा तो वह गार्ड को बुलाने गई। इस दौरान एटीएम कार्ड गायब हो गया। किसी बदमाश ने उसमें से रुपए भी निकाले। छात्रा के भाई के मोबाइल पर उक्त मैसेज आया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सराफा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंशिका जैन, निवासी मंगलश्री नगर ने बताया कि वह खजूरी बाजार में किताबें लेने आई थी। इस दौरान भाई उदित जैन के ICICI बैंक के डेबिट कार्ड से पी वाय रोड स्थित एटीएम पर रुपए निकालने पहुंची। यहां पर मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो वह अंदर फंस गया। कार्ड बाहर नहीं निकलने पर वह गार्ड को बुलाने गई। लेकिन गार्ड नहीं मिला। वापस आई तो एटीएम मशीन में कार्ड नहीं था। कुछ देर बाद भाई के माेबाइल पर बैंक से 9 हजार 5 सौ रुपए डेबिट का मैसेज आया। भाई ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छात्रा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

Exit mobile version