जूनी इंदौर इलाके में एक पान मसाला और सिगरेट कंपनी की मार्केटिंग करने वाले सेल्समैन की दो कारों के कांच फोड़ कर बदमाश उसमें से बैग चुराकर ले गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक घटना मुकेश पुत्र अर्जुन दास कालरा, निवासी राज अपार्टमेंट के साथ हुई। वह मार्केटिंग का काम करते है। ईको और नैनो कार से माल की डिलीवरी करवाते हैं। मुकेश ने बताया कि उन्होंने रात में सिगरेट, पाउच, सुपारी का स्टाक कार में छोड़ दिया था। कार पार्किंग में खड़ी रहती है। सुबह उठे तो कार के कांच फूटे हुए थे और माल गायब था।
