अनुविभागीय कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर के न्यायालय परिसर में 1 करोड़ 31 लाख की लागत से बने अनु विभागीय कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने फीता काटकर इस नवीन भवन की सौगात अनुविभाग को दी। मंत्री परमार ने उपस्थित अतिथियों के साथ एसडीएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम अर्चना कुमारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,अधिवक्तागण और पत्रकार बंधु उपस्थित रहें। एसडीएम अर्चना कुमारी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर क्षेत्रवासियों को मिली इस सौगात के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version