खजराना थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिक ने अपनी पड़ोस में ही रहने वाली नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की और उसकी बुरी नीयत से हाथ पकड़ पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है

जानकारी के मुताबिक खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक ने अपने माता-पिता को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला उसका दोस्त जिससे वह पूर्व से परिचित है जब वह पेपर देने गई थी उसे दौरान उसने उसका रास्ता रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और अश्लील कमेंट भी की है जिसके बाद नाबालिक के माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी नाबालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वही पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में पूर्व से ही दोस्ती है लेकिन किसी कारण दोनों की बात बंद हो गई थी वहीं जब नाबालिक पेपर देने के लिए गई थी उसे दौरान नाबालिक आरोपी ने उसका रास्ता रोका और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और अश्लील कमेंट भी किया फिलहाल नाबालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Exit mobile version