इंदौर पलासिया कंट्रोल रूम पर हुई जनसुनवाई में पहुंचे कई लोग और दर्ज कराई अपनी शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई मैं कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और पुलिस ने उनकी जानकारी लेकर संबंधित थाना अधिकारी से बात कर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में कई लोग अपनी शिकायतें लेकर यहां पहुंचते हैं हालांकि आज मात्र 25 मामले ही जनसुनवाई में पहुंचे जिसमें संपत्ति संबंधी आपसी विवाद संबंधी और घरेलू विवाद संबंधी मामले थे वही एक ट्रांसजेंडर भी पहुंचा था जिसमें कुछ दिन पूर्व अपने ही दोस्त के खिलाफ आप प्रकृति कृत्य का आरोप लगाया था उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जो भी पीड़ित यहां पहुंचता है उनकी शिकायतों का निराकरण किया जाता है ट्रांसजेंडर जिसने अपने दोस्त विभव शुक्ला के खिलाफ आप प्रकृति कृत्य का आरोप लगाया था उसकी गिरफ्तारी की शिकायत को लेकर पहुंचा था ट्रांसजेंडर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हुए काफी दिन हो चुके हैं लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है फिलहाल आरोपी कानपुर का रहने वाला है जिसके लिए टीम वहां पर भेजी जा रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी

Exit mobile version