डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों से घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले हथियार भी बरामद किए हैं जिनसे दो बड़े चाकू लोहे की सब्बल और मिर्च पाउडर जप्त किया है आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पकड़ा गया एक मुख्य आरोपी खजराना क्षेत्र का निगरानी सुदा बदमाश है
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार रात कांबीग गश्त की जा रही थी इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की पांच बदमाश सुनसान इलाके में बैठकर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस द्वारा पांच बदमाशों को पकड़ा जिसमें महबूब अली पिता मकसूद अली निवासी सोनकच्छ जिला देवास मोहम्मद शोएब खान पिता सलीम खान निवासी आजाद नगर सुरेश बलाई पिता कलवा बलाई निवासी संचार नगर अमजद खान पिता जोहर खान निवासी आजाद नगर और शेख अमजद पिता शेख हैदर निवासी तंजीम नगर खजराना को पकड़ा जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से धारदार हथियार मिले आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि यह एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे आरोपियों ने बताया कि वह जुआ सट्टा और नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं
