इंदौर के कनाड़िया में दो बाइको में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्किग में खड़ी गाड़ियो में आग लगा दी। जिससे कपड़े ओर कूलर भी जल गये। इस आग को बुझाने में एक युवक भी घायल हुआ है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि अमृत सागर दुबे निवासी विद्याधाम कॉलोनी बिचोली मर्दाना की शिकायत पर आगजनी के मामले में केस दर्ज किया गया है। अमृत ने बताया कि उसने अपनी बाइक पार्किग में लाकर खड़ी की। रात तीन बजे के लगभग किरायेदार बादल के चिल्लाने की आवाज आई। वह बाहर आए दरवाजा खोला तो वह आग की लपटो में घिरा हुआ था। इसके बाद मदद मांगी। आसपास के लोगो ने पानी डाला तो आग कम हुई बाहर निकले तो नीचे दो बाइक ओर नजदीक पड़े कपड़े ओर कूलर जल रहे थे। इस दौरान आग बुझाने में अमृत के दोनो हाथ,सिर के बाल,चेहरा जल गया। परिवार ने शंका जताई है कि जान लेने के इरादे से यह घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
