सिलसिलेवार राहगीरो से मोबाईल लूट करने वाले दो आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धाराएं।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपियों ने थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में की थी मोबाईल लूट की घटना।

✓आदतन आरोपी दोपहिया वाहन द्वारा पीछे से आकर लूट कर घटना को देते थे अंजाम।

✓घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटा हुआ मोबाईल किया बरामद ।

इन्दौर – शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है ।

- Advertisement -

दिनांक 07.02.2024 को रात 9 बजे फरियादी अपने घर आने के दौरान भंडारी ब्रिज के नीचे राजकुमार सब्जी मंडी के पास से जा रहा था तभी मोटरसाईकिल से अज्ञात लडके पीछे से आये और फरियादी का फोन झपट्टा मारकर छीन कर ले गये । उक्त घटना पर थाना परदेशीपुरा में अपराध धारा 392 भादवि का अपराध पंचीबद्ध हुआ था ।

इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी शहर में मोबाईल लूट की वारदात करने वाले आरोपी थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में घुम रहै है । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते क्राईम ब्रांच व थाना एम.आई.जी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंधी कर पकड़ा जिसका नाम पता पुछने पर (1). रोहित पिता दुर्गा सिंह उम्र 21 साल निवासी भंवानी नगर इन्दौर (2). निखिल डाबी पिता मुकेश डाबी उम्र 20 साल निवासी श्रीकृष्ण एन्केलव सांवेर का होना बताया । आरोपी ने पूछताछ में उक्त घटना को करना स्वीकार किया है । आरोपियों से अभी और पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वारदातों के खुलासा होने की भी संभावना है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैज्ञानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version