इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां कंपनी द्वारा प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है और फरियादी से लाखों रुपए ले लिए पूरे मामले में पुलिस ने कंपनी और कंपनी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है
पूरे मामले में डीपी अभिषेक आनंद जानकारी देते हुए बताया कि लसूडिया क्षेत्र में कम्पनी डीसीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालको द्वारा वैशाली गुप्ता नामक महिला से से एक प्लॉट का सौदा किया था महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में संजय सिसोदिया के मार्फत उनकी मुलाकात कंपनी के संचालक रोहित सांघी से हुई थी जिनके बीच एक प्लॉट को लेकर इकरारनामा हुआ था जिसके एवज में महिला वैशाली गुप्ता ने कुछ भयानक राशि भी कंपनी के संचालक को दी थी लेकिन कुछ समय बाद आरोपियों द्वारा महिला को उक्त प्लाट नहीं दिया गया और उक्त प्लाट के रुपए भी जमा कर लिए इसके बाद काफी दबाव बनाने के बाद आरोपियों द्वारा एक काम साइज का प्लॉट महिला को देने का वादा भी किया लेकिन नहीं दिया वही कंपनी द्वारा जी प्लाट का सौदा किया था वह अन्य किसी को बेच दिया इस बात की जानकारी महिला को लगी तो उसने पुलिस की शरण दी और कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
