मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार फोन कॉल के माध्यम से ओटीपी नंबर और लिंक शेयर करने को लेकर नौ लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने लाखों रुपए लोगों को वापस कारण तो वहीं धोखाधड़ी की ऑनलाइन घटनाओं की रोकथाम के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है…।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि नौ फरियादियों द्वारा शिकायत की गई थी कि बैंक के फर्जी कर्मचारी बनकर कॉल किया गया था और क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर लिंक शेयर कर ओटीपी नंबर लिए गए थे और फरियादियों ने जब ओटीपी नंबर दिया तो उनके अकाउंट से हजारों रुपए कट गए थे ऐसे ही घटना में 9 लोग फरियादियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच साइबर द्वारा जो फरियादियों के 9 लाख 8424 वापस कराए गए हैं तो वहीं एडवाइजरी जारी कर क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस तरह से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचे और किसी को भी अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी हुई जानकारी शेयर ना करें
