इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और उनके फोटो वीडियो अपलोड करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं एक बदमाश का फिर तलवार लहराते वीडियो वायरल हुआ है जिसकी क्राइम ब्रांच अब तलाश में जुटी है
दरअसल पिछले दिनों क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई थी जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने इन बदमाशों को पकड़ा था जो हथियारों के वीडियो अपलोड कर क्षेत्र में अपनी दहशत फैलाना चाहते थे पकड़े गए बदमाशों द्वारा माफी भी मंगवाई गई थी जिसमें यह कहा गया था कि ऐसी हरकत कोई भी ना करें लेकिन उसके बावजूद भी बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक बदमाश तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा है जिसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर भी वीडियो अपलोड किया है अब सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल इस बदमाश की तलाश में जुटी है वहीं पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया का कहना है कि यह बदमाश अपनी रंगदारी जमाने के लिए इस तरह की हरकत करते हैं वह कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
