एलईडी बल्ब बदलने को लेकर विवाद युवक ने लट्‌ठ से दुकान में की तोड़फोड़, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक सहित दुकान में बैठे युवकों के साथ जमकर मारपीट के साथ ही दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई है एक लाईट का एक बल्ब खराब होने के बाद विवाद हुआ था पूरी मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पुलिस ने वारदात करने वाले बदामशो की तलाश की जा रही है…।

डीसीपी अभिषेक आनंद के द्वारा बताया गया कि विजयनगर थाना क्षेत्र के बर्फानी धाम में अजय इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान संचालक आकाश सिसोदिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है राजेश मंड्रे और संतोष नामक दो आरोपी हैं जिनके द्वारा यह मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान से एक बल्ब लिया गया था और बल्ब खराब हो जाने के बाद जब बल्ब वापस करने के लिए पहुंचे तो दुकान संचालक से उनका विवाद हो गया था जिसके बाद विवाद इतना बड़ा की बल्ब वापस करने गए राजेश और उसके साथ ही द्वारा लत से जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया और दुकान में भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है इस पूरी घटनाक्रम में दुकान में बैठे पीयूष नामक युवक को भी लाठी डंडों से मारपीट की गई है और वह भी चोटिल हुआ है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है तो वही घायल का मेडिकल भी कराया गया है पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं

Exit mobile version