Forex/comex trading एडवाइजरी Signal Expert Global LLP कंपनी का क्लाइंट डाटा चोरी करने वाले आरोपीगण क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपियों ने फरियादी की कंपनी में आईटी हेड एवं सेल्स हेड के रूप में कार्य करते हुए रचा था षड्यंत्र ।

✓फरियादी की कंपनी का डाटा को अपनी Sky technical Solution hubLLP कंपनी में किया जा रहा था दूर्योपयोग।

✓आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल, 04 लैपटॉप नियमानुसार जप्त।

✓दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।

- Advertisement -

इंदौर पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा में इंदौर के एक फरियादी रवि अग्रवाल के द्वारा लिखित शिकायत की गई थी की उनकी Signal Expert Global LLP कंपनी का क्लाइंट डाटा, रिसर्च एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के द्वारा गलत तरीके से चोरी करते हुए एक अन्य कंपनी Sky technical Solution hubLLP कंपनी में दुरुपयोग कर आर्थिक हानि के साथ साथ फरियादी की कंपनी की छवि धूमिल करने संबंधित शिकायत की गई। उक्त शिकायत प्राप्त होने पर जांच क्राइम ब्रांच टीम से कराई गई ।

  शिकायत में जॉच करते हुए पाया गया कि फरियादी की कंपनी Signal Expert Global LLP जो कि forex/comex market में ट्रेड सर्विस एडवाइजरी का कार्य करती है का महत्वपूर्ण क्लाइंट डाटा एवं रिसर्च आदि की जानकारी कंपनी में काम करने वाले आईटी हेड आरोपी *(1).रहीम खान के द्वारा अपने साथी आरोपी जो की फरियादी की कंपनी में पूर्व में सेल्स हेड आरोपी (2).रोहित शर्मा के साथ षडयंत्र रचकर चोरी करते हुए, आरोपियों ने अपनी Sky technical Solution hubLLP कंपनी में क्लाइंट डाटा का दुरुपयोग किया जाना पाया।

फरियादी के द्वारा उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 43,66,72 IT Act एवं 120–B भादवी का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था जिसपर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा उक्त तकनीकी जानकारी निकलते हुए आरोपी (1).रहीम खान पिता अजमत निवासी नूरानी नगर धार रोड इंदौर, (2).रोहित शर्मा पिता उपेंद्र निवासी राजेंद्र नगर इंदौर को पकड़ा व पूछताछ करते आरोपियों के द्वारा फरियादी की कंपनी का डाटा चोरी करना स्वीकार किया।

दोनो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 मोबाइल 04 लैपटॉप नियमानुसार जप्त कर थाना अपराध शाखा के द्वारा प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version