नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्री राम मंदिर स्थित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख की नजदीकियों के साथ ही नेताओं में बयानबाजी जमकर हो रही है जहां इंदौर में भाजपा के मंत्री और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी ने दिग्विजय सिंह पर आज जुबानी हमला बोला है।

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बयान देते दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा की मंदिर के लिए बहुत से महापंडितो ने मुहूर्त निकाला है, उनसे अधिक विद्वान में… दिग्विजय सिंह को नहीं मानता हु, मंदिर उत्सव में… नही जाने वाले लोगो को लेकर उन्होंने कहा की उन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा है, सुप्रीम कोर्ट में 25 वकीलों की टीम खड़ी होती थी और भगवान राम को काल्पनिक बताया जाता था, रामचरितमानस को काल्पनिक बताया जाता था, लेकिन अब जनता रूपी हनुमान आने वाले समय में राम को नकारने वालो को सोटा लगाएगी…

Exit mobile version