एमआई.जी पुलिस ने शहर में सक्रिय वाहन चोर एवं खरीददार को गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी के 06 दो पहिया वाहन जिनकी किमते करीब 3 लाख रुपये के बरामद किये गए है पुलिस के मुताबिक शहर के सक्रिय वाहन चोर अजय उर्फ अज्जू पिता देवीलाल चौरसिया उम्र-45 थाना हीरा नगर इंदौर को मुखबिर सूचना पर रोबर्ट चौराहा इंदौर से एवं खरीददार सुनील पिता रुपनारायण चौबे उम्र-37 वर्ष, नि. मालवीय नगर इंदौर को मालवीय नगर से हिरासत में लेकर कुल 06 दो पहिया वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा इंदौर शहर के अन्नपूर्णा, हीरानगर, विजयनगर सहित षहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है पुलिस की सक्रियता से वाहन चोरों की गिरफतारी करने से वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी
