42 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में फरार एक महिला को लसुड़िया पुलिस ने पकड़ा है । आरोपित महिला ने फर्जी दस्तावेजों से जामनिया खुर्द की एक जमीन का सौदा कर 42 लाख रुपए हड़प लिए थे । खास बात ये है की पुलिस की गिरफ्त में आई महिला पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है । जहा जनवरी 2024 में पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने उमा पति प्रवीण जैन निवासी वेंकटेश विहार एरोड्रम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था । आरोपित महिला उमा ने पीड़ित पक्ष से करीब 42 लाख रुपए लेकर जामनिया खुर्द की एक जमीन का सौदा किया था । बाद में पता चला की आरोपित महिला ने फर्जी दस्तावेज से यह जमीन बेची थी । तब पुलिस ने मामला दर्ज किया था । महिला तभी से फरार था जिसे पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा ।
