इंदौर वाहन चालक की क्रूरता आई सामने एक श्वान के बच्चे को कुचला सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आए दिन पशुओं के साथ क्रूरता के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र में में रोड पर एक चार पहिया वाहन चालक द्वारा दूध पी रहे छोटे स्वान के बच्चे को निर्मम तरीके से गाड़ी से कुचलना का मामला सामने आया है फिलहाल पूरा मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है…

पलासिया पुलिस के मुताबिक पीपुल फॉर एनिमल एनजीओ द्वारा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है कि क्षेत्र के गटर तिरुपति कॉलोनी जमुना अपार्टमेंट में रोड पर MP 09 ZJ 8884 वाहन चालक द्वारा निर्मम तरीके से एक श्वान के बच्चे को कुचल दिया गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई यह पूरी घटना वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही प्रकरण दर्ज किया है लेकिन वाहन चालक की इस निर्मम घटना में साफतौर पर नजर आ रहा है कि वाहन चालक को श्वान नजर आ रहा था लेकिन उसके बावजूद भी इस तरीके की घटना उसने अंजाम दी है

Exit mobile version