इंदौर में धार्मिक यात्रा में पहुंचे युवक की गले पर वार कर की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लूटपाट हत्या जैसी बड़ी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है धक्का मुक्की के कारण ही फिर एक बार फिर सनसनी खेज हत्याकांड की घटना सामने आई है युवक धार्मिक यात्रा में सम्मिलित होने के लिए अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वही एक युवक को पकड़ा गया है बजरंग दल द्वारा प्रदर्शन भी किया गया ।

दरअसल घटनाक्रम को लेकर एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक परदेशीपुरा क्षेत्र के रहने वाले शुभम पिता नरेंद्र रघुवंशी की हत्या की घटना घटित हुई है मृतक के गले पर किसी नौकरी नुकीली वस्तु से वार किया गया है जिसके कारण अधिक बल्ड(खून) निकलने के कारण अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक शुभम अपने दोस्तों के साथ सुबह घर से निकला था धार्मिक यात्रा में सम्मिलित होने यह धार्मिक यात्रा श्री रणजीत हनुमान मंदिर से निकल जा रही थी और यात्रा अन्नपूर्णा में रोड पर ही थी कि तभी यह अपने दोस्तों के साथ अन्नपूर्णा के नजदीक महू नाका चौराहे पर यात्रा का इंतजार कर रहा था की तभी वहीं पर खड़े हुए कुछ युवकों से धक्का मुक्ति को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद अचानक से आक्रोशित होकर आरोपी युवकों ने शुभम पर वार कर दिया जिसके कारण उसके गले पर चोट पहुंची यह देखकर आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई तुम्हारी मदद शुभम के दोस्त घायल अवस्था में शुभम को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने पूरा मामले में तत्काल दो युवक को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए माय अस्पताल पहुंचाया गया है और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खागाले जा रहे हैं

Exit mobile version