इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोने की अंगुठी गिरवी रखने के नाम पर ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ज्वेलर को युवक की मदद के नाम पर सोने की अंगूठी गिरवी रखना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले दुकानदार से अंगूठी गिरवी रखकर 25 हजार रुपए लिए और उसके बाद झांसा देकर अंगूठी और रुपए दोनों लेकर फरार हो गया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी हैं

अभिनय विश्वकर्मा एडिशनल डीसीपी ने बताया, फरियादी प्रतीक बिरला निवासी विदुर नगर की ज्वेलर की दुकान पर बुधवार प्रणय नामक युवक आया और उसने सोने की अंगूठी गिरवी रखकर 25 हजार रुपए लेकर चला गया उसके बाद गुरुवार को दोबारा आया और कहने लगा परिवार को अंगूठी वापस देना हैं। झांसा देकर अंगूठी मांगी और मुंह में दबा कर दुकान में घूमने लगा इतने में दुकान के बाहर खड़े दोस्त के साथ गाड़ी पर बैठा ओर भाग गया फरियादी दुकानदार की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज कर लिया हैं

Exit mobile version