इंदौर में 18 दिन की बेटी को पिता ने झाड़ियों में फेंका पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर गौरीनगर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 18 दिन की बेटी को झांड़ियों में छोड़ दिया, जब पत्नी ने नवजात को तलाश और पति से पूछा तो उसने कहा कि बिल्ली उठा ले गई। हालांकि पुलिस की सख्ती से वह टूट गया और पूरी हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस सांवेर जेल के पास पहुंची, जहां बच्ची को सुरक्षित पाया। हीरा नगर टीआई पप्पू लाल शर्मा के मुताबिक़ रोहित को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार रोहित डकाच्या क्षेत्र में रहता है। ससुर की तबीयत खराब होने पर गौरीनगर आया था। पत्नी अनिता ने गुरुवार सुबह 10 बजे छोटी बेटी को नहलाकर तैयारी किया और सुला दिया। रोहित चुपके से बच्ची को झोले में भरकर झाड़ी में छोड़कर अपने काम पर चला गया। बच्ची गुम होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया, रहवासी एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रोहित से संपर्क किया तो वह टालता रहा। घर आया तो उसका झोला चेक

किया, जिसमें एक शॉल थी। रोहित शॉल को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया, लेकिन अनिता वह शॉल पहचान गई और बोली कि इसी शाल में बेटी को रखा था।

पुलिस ने पूछताछ की तो रोहित टूट गया और सारी बात बता दी। करीब पांच घंटे बाद पुलिस सांवेर जेल से पास पहुंची और बच्ची झाड़ियों के बीच सोती हुई मिली। गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित मिली। कोई जानवर नहीं आया, न ही किसी ने देखा। जानकारी के मुताबिक रोहित की पहले से एक बेटी है और 18 दिन पहले उसे दूसरी बेटी हुई। उसके बड़े भाई हेमराज की भी दो बेटियां हैं। इसी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

Exit mobile version