रंजिश के चलते हमला करने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटी ग्वालटोली पुलिस ने रंजिश के चलते हमला करने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को बड़े चाकू के साथ पकड़ा है । दोनो पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो चुका है ।

मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के यशवंत प्लाजा के पास का है । यह से पुलिस ने हथियार लेकर हमले की फिराक में खड़े बदमाश धर्मेंद्र राठौर निवासी परदेशीपुरा को पकड़ा । आरोपी धर्मेंद्र करीब दो साल पहले भी फरियादी पर हमला कर चुका है । तब धारा 307 में मामला दर्ज हुआ था जिसने दोनो का समझौता हुआ था । पूरे विवाद के पीछे एक महिला का रोल सामने आया है । जिससे बात करने को लेकर दोनो में विवाद चल रहा है ।

Exit mobile version