विधवा महिला ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाकर रेस्टोरेंट तोड़ने पर इंदौर कलेक्टर को दिया शिकायती आवेदन… निपानिया क्षेत्र के तुलसी नगर का मामला… पीड़ित महिला ने तहसीलदार, नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर एवं संस्था अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत की है हाल ही में 31 जनवरी को इंदौर के निपानिया क्षेत्र में तुलसी नगर के डी-सेक्टर स्थित यस बॉस द फूड कोर्ट नामक रेस्टोरेंट को नगर निगम के माध्यम से तोड़ दिया गया था… उक्त रेस्टोरेंट का संचालन विधवा महिला मीरा मालवीय पति स्वर्गीय संतोष मालवीय द्वारा वर्ष 2020 से किया जा रहा था…
इस मामले में महिला ने गुरुवार को जूनी इंदौर तहसीलदार जगदीश रंधावा, नगर निगम के विजयनगर झोन में पदस्थ बिल्डिंग इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह राजपूत, तुलसी नगर वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष राजेश तोमर एवं तुलसी नगर डी सेक्टर के अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी के विरुद्ध पद का दुरुपयोग, द्वेष पूर्ण कार्यवाही, चार सौ बीसी कर झूठे दस्तावेज प्रस्तुत करने, कानून के दुरुपयोग एवं न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष शिकायती आवेदन दिया है… पीड़ित महिला मीरा मालवीय ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उक्त मामले में मेरा प्रकरण जूनी इंदौर तहसीलदार श्री जगदीश रंधावा के यहां विचाराधीन था… मुझे उक्त 1000 स्क्वायर फीट जगह रेस्टोरेंट के लिए ममता ब्रह्मे द्वारा किराए पर दी गई थी.. जिनका एग्रीमेंट पूर्व में उनके दिवंगत पति दीपक ब्रह्मे द्वारा मेरे एवं मेरे दिवंगत पति संतोष मालवीय से किया गया था… बाद में उक्त स्थान को शासकीय जगह बताकर मेरी आजीविका के एकमात्र साधन रेस्टोरेंट को द्वेष पूर्ण तोड़ दिया गया… इस मामले में भू राजस्व संहिता का भी उल्लंघन किया गया तथा बिना मुझ विधवा पीड़िता की सुनवाई किये मेरी आजीविका के एकमात्र साधन को नष्ट कर दिया गया महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां तथा एक बेटा है वही दिमागी बीमारी से ग्रस्त सास भी है… ऐसे में अब उसके लिए आगे का जीवन यापन करना कठिन हो गया है… महिला ने बताया कि उसने अपना घर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में तथा जेवर गिरवी रखकर उक्त रेस्टोरेंट का सेटअप बनवाया था.. महिला के पति की कोविड से मृत्यु हो चुकी है.. पीड़ित महिला मीरा मालवीय ने कलेक्टर श्री आशीष सिंह से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं मामले की अति शीघ्र उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
