इंदौर में धर्मांतरण, 30 से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में शुक्रवार को तीस से ज्यादा मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिंदू धर्म अपना लिया जहां हिंदू पुजारियों ने विधिविधान से हेमाद्रि पूजन कर सभी को हिंदू धर्म में शामिल करवाया, घर वापसी के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता सभी को लेकर खजराना मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश का पूजन करवाया।

– शुक्रवार को इंदौर की खजराना क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में 30 से अधिक मुस्लिम धर्म और लंबियों का धर्म परिवर्तन करवाया गया जहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 30 से अधिक मुस्लिम जन शामिल हुए। जहां पुजारियों में हेमाद्रि पूजन करवाकर सभी को हिंदू धर्म की दीक्षा दिलवाई। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सभी धर्मावलंबियों को लेकर खजराना मंदिर पहुंचे और मंदिर के पुराजियों ने गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ और स्वस्ति वाचन कर सभी का स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख संतोष शर्मा ने बताया। कि मुस्लिम जनों की हिंदू धर्म में आस्था थी और लंबे समय से सभी लोग मंदिर दर्शन करते रहे हैं और धर्म परिवर्तन के लिए स्वयं ने फैसला लिया जिसके बाद सभी लोगों की घर वापसी करवाई गई है। पूर्व में हुए घर वापसी के दौरान विधर्मियों ने धर्म परिवर्तन करने वालों के घर पर हमला किया था और महिलाओं और पुरुषों को परेशान किया था लिहाजा उनके मन में घबराहट बनी हुई है जिन्हे संरक्षण दिया जा रहा है।

Exit mobile version