सांसद शंकर लालवानी ने सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापुराममोहन नायडू से मुलाकात की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार को गति मिलने वाली है। सांसद शंकर लालवानी ने सिविल एविएशन मिनिस्टर किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर इंदौर एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाने के मामले में विस्तृत चर्चा की

जिसमें इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने का आग्रह किया गया।

मंत्री महोदय ने सांसदको आश्वासन दिया कि पूरी प्राथमिकता से यह कार्य किया जाएगा।

सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नया टर्मिनल भवन बनाने के काम में तेजी लाने का आग्रह किया।

- Advertisement -

साथ ही, पैरेलल नया टैक्सी वे जल्द बनाने की मांग की।

नए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर लगातार बढ़ते हुए इंदौर के बारे में चर्चा की और यहां की हवाई सुविधाओं का विस्तार करने का आग्रह किया

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के लिए सभी मांगों को समयानुसार पूरा करने का आश्ववासन दिया।

Exit mobile version