कांग्रेस के लोगों ने इंदौर के विद्युत वितरण कंपनी स्थित हल्ला बोल, पोल खोल आंदोलन किया, जहा विद्युत वितरण कंपनी के बड़े अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और मेंटेनेंस के नाम पर बिजली ट्रिप होने की बात कही।
जुलाई माह में बारिश का मौसम होते ही बार-बार बिजली गुल होने की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी बार-बार बत्ती गुल हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात कहते हुए काली पट्टी बांधकर इंदौर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित पोल खोल आंदोलन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बिजली विभाग के सीएमडी अमित सी तोमर सहित कंपनी के अन्य कर्मियों पर भ्रष्टाचार के कई तरह के गंभीर आरोप लगाए और ज्ञापन दिया।
