इंदौर में चोरों ने बनाया किराना दुकान को निशाना:तेल के डिब्बे, घी के पैकेट सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया इलाके में एक किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। आरोपी दुकान से तेल और घी व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। लसूडिया थाना पुलिस के अनुसार फरियादी धन सिंह साहू निवासी राहुल गांधी नगर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसकी महालक्ष्मी किराना स्टोर नाम से दुकान है। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है। वह दुकान पर पहुंचा तो दरवाजे के नकुचे टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। किराना सामान में से क्रीम पाउडर, सिगरेट के पैकेट, सांची घी के 11 पैकेट, स्वादिष्ट तेल के पांच-पांच किलो के चार डिब्बे और अन्य फुटकर सामान के साथ ही गल्ले में रखी नगदी चोरी हो गए थे। फरियादी ने तभी पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आरोपी के पकड़ने के बाद अब केस दर्ज किया गया है।

TAGGED:
Exit mobile version