नकली सीबीआई अफसर बन डराता था फैजान:मोबाइल में मिला सीबीआई का फर्जी आईडी कार्ड; ह्यूमन टैपिंग पर चल रही जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया में चार दिन पहले एक फ्लैट से आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक के मोबाइल में सीबीआई का कार्ड मिला है। दरअसल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम इलाके के एक फ्लैट से एक युवक को उसके मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो वीडियो के अलावा एअर पिस्टल, नकली कट्‌टा (लाइटर वाला) और बिना धार की तलवार के साथ पकड़ा था। मंच के कार्यकर्ताओं को फ्लैट में दो युवतियां दिल्ली और एक युवती खरगोन की भी मिली थी। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि युवक इन युवतियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करा रहा था।
पुलिस ने मामले पर पहले आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। लसूड़िया पुलिस ने फैजान पठान उर्फ गोल्डी निवासी देवास को जेल भेज दिया। लेकिन बाद में उसके मोबाइल में मिलने नंबरों के बाद अलग एंगल पर जांच की गई। अब उसके मोबाइल में सीबीआई का कार्ड मिला है।
जांच में आरोपी के मोबाइल में मिला सीबीआई का कार्ड
पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में सीबीआई का कार्ड मिला है। पुलिस को अब शंका है कि वह नकली सीबीआई अफसर बनकर लोगों को डराता था। पुलिस को शंका है कि फैजान पठान नकली हथियार भी इसलिए रखता था। अब उससे इस कार्ड को लेकर पूछताछ की जा सकती है। फैजान के मोबाइल में ऐसे कई फोटो मिले थे, जिसमें उसने अपनी वेशभूषा भी बदली हुई थी।

TAGGED:
Exit mobile version