इंदौर के फैशन शो में अश्लीलता:बजरंग दल ने बंद कराया कार्यक्रम, पुलिस की सख्ती के बाद आयोजक ने माफ़ी मांगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने स्काय लाईन में हो रहे अश्लील फैशन शो को लेकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की है की है। इस मामले में दो महिलाओं आयोजक को आरोपी बनाया गया है।
बता दे दीपिका शर्मा और समता जैन द्वारा फैशन शो आयोजित किया था, जिन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
फैशन शो में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
‘स्काय लाईन एलीगेंट परिधान’ नाम से फैशन शो का आयोजन किया था, यहां पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रात में पहुंचे थे, जानकारी मिलने पर एसआई मनोज कुमार दुबे भी मौके पर पहुंचे थे। बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी ने बताया कि उक्त इवेंट में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और महिलाओं को मजबूत करने के लिये प्रोग्राम की अनुमति मांगी गई थी लेकिन यहां अश्लीलता का प्रदर्शन किया जा रहा है।साथ ही कार्यक्रम पर आपत्ति ले लेते हुए बंद करा दिया था।
आयोजक महिला ने माफी मांगी
कार्यक्रम का आयोजन करने वाली महिला दीपिका और समता ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। लेकिन पुलिस ने अनुमति का उल्लघंन करने के मामले में धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Exit mobile version