इंदौर में कारोबारी ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत,वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रतिनिधि एवम समर्थक के द्वारा नशे की हालत में एक के बाद एक कई फायर किए गए ,तो वही कालोनी के गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पिटा गया, जिसके कारण कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और वही के रहने वाले रहवासियों ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, उसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जीतू पटवारी के प्रतिनिधि प्रमोद रघुवंशी ने नशे की हालत में अपनी ही कॉलोनी सिल्वर सिप्रंग में तकरीबन तीन से चार हवाई फायर किए है ,साथ ही वहा के गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा गया, जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और वहीं पर रहने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में किस तरह से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थक एवम प्रतिनिधि एक के बाद एक फायर कर रहे हैं, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, फिलहाल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद होकर प्रमोद रघुवंशी के द्वारा एक के बाद एक फायर किए जा रहे हैं जहा फायर करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है तो वही कुछ वीडियो में मारपीट की घटना को अंजाम भी दिया गया उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर समाने आ रहे है, तो वही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version