इंदौर में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी मे घटना केद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है, शहर के सराफा क्षेत्र के एक व्यापारी पर दो बदमाशों ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वही हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

दरअसल राहुल शुक्ला सराफा क्षेत्र में सोना चांदी का व्यापार करते हैं जांह शुक्रवार की शाम किसी काम से मुकेरीपुरा क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने राहुल के सिर और गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे राहुल का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया। जिसके बाद गंभीर रुपए घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती किया गया है वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में डीसीपी विनोद कुमार मीना का कहना है कि व्यापारी पर हमला करने की बात सामने आई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version