इंदौर में ताश पत्ते खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे जिसके आधार पर पुलिस जांच कर कार्यवाही करती हुई भी नजर आ रही है ऐसा ही एक वीडियो कालोनी में जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर पुलिस का कहना वीडियो की सत्यता की जांच कर कार्यवाही की जाएगी…।

दरअसल पुरा वीडियो तुकोगंज थाना क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो गोमा की फेल, कबीर चौक, मालवा मिल क्षेत्र का विडियो बताया जा रहा है वायरल वीडियो को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि वीडियो रहवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है वीडियो में ताश पत्ते खेलते हुए कुछ व्यक्ति नजर आ रहे हैं अब वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी क्योंकि कई बार वीडियो काफी पुराने होते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ कॉलोनी में ही समय निकालने के लिए भी कई व्यक्ति मौज मस्ती के लिए भी ताश पत्ते खेलते हैं लेकिन वह किसी तरह का कोई अपराध नहीं होता है यदि उसमें आर्थिक परिपेक्ष या आपराधिक परिवेश आता है तो वह अपराध बन जाता है यदि इस तरह का कुछ कॉलोनी में घटित हो रहा होगा तो वीडियो के आधार पर रहवासियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Exit mobile version