इंदौर पुलिस कमिश्नर ने ली शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर समीक्षा बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में बढ़ते अपराधो को लेकर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा अपराध समीक्षा को लेकर शहर के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई जिसमें साइबर से लेकर पूरे सप्ताह भर में हुए अपराधों की समीक्षा की गई….।

इंदौर में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस लगातार चिन्हित बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन जो पुराने अपराधी है वह फिर एक बार शहर में भय दिखाए हुए नजर आ रहे हैं और पिछले एक सप्ताह को लेकर पुलिस कमिश्नर द्वारा अधिकारियों के साथ एक बैठक कर पिछले दिनों हुए अपराध और उनसे जुड़ी हुई कार्रवाइयों को लेकर समीक्षा बैठक की गई पिछले सप्ताह की बात करें तो तीन हत्याओ के अपराधी अभी भी फरार चल रहे हैं लेकिन बीती रात को जिस तरह से पुलिस और पत्रकार पर हमला हुआ उससे बदमाशों के हौसले बुलंद पर नजर आ रहे हैं

Exit mobile version