इंदौर शहर में बढ़ते अपराधों और लव जिहाद को लेकर महु विधायक उषा ठाकुर का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले की महू सीट से विधायक उषा ठाकुर ने इंदौर शहर में बढ़ते जा रहे अपराधों और लव जिहाद को लेकर फिर एक बयान दिया है उषा ठाकुर ने कहा है कि बढ़ते अपराधों को लेकर समाज को जागृत होने की आवश्यकता है इंदौर पुलिस कमिश्नरी अच्छी तरह से काम कर रही है लेकिन समाज के लोगों को आगे आकर संस्कार को बढ़ावा देना होगा। अपराध रोकना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं है। शिक्षा संस्थानों को भी अपराध रोकने के लिए बच्चों को स्कूल से ही शिक्षा देना होगी तभी समाज में जागृति आ सकेगी। विधायक ठाकुर ने जिले में बढ़ते जा रहे लव जिहाद के मामलों पर कहा कि लव जिहाद के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया हुआ है लेकिन सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि बच्चियों को जागृत होना पड़ेगा, परिजनों को अपने बच्चों की चिंता करनी होगी और सामाजिक संस्थाओं को आगे बढ़कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने का प्रयास करना होगा।

Exit mobile version