इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस को मूकबीर से सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष अपने घर की छत पर बैठकर जुआ खेल रहे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबीश देते हुए महिला और पुरुषों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने मूकबीर की सूचना के आधार पर क्षेत्र में ही मौजूद एक मल्टी पर दबिश दी इस दौरान मल्टी की छत पर बैठकर पांच महिला और दो पुरुष मित्र जुआ खेल रहे थे इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 26,000 नगद वह ताश पत्ते बरामद किए हैं वहीं पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस के द्वारा खंगाले जा रहे हैं वहीं प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वह अपने शोक को पूरा करने के लिए घर की छत पर बैठकर ही इसी तरह से ताश पत्ते खेल रहे थे।
