इंदौर द्वारकापुरी इलाके में कोचिंग क्लास में युवती से रेप का मामला सामने आया है । आरोपी से लड़की का पहले रिश्ता तय हुआ था, बाद में रिश्ता टूट गया लेकिन आरोपी ने झांसे में लेकर उसके साथ गलत हरकत की। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम राहुल बोरा जैन नि- वासी न्यू द्वारकापुरी है। विदुर नगर में कोचिंग क्लास में उसने पीा- ड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए है। बताया जा रहा है आरोपी कोचिंग चलाता है। लड़की से पहले उसका रिश्ता जुड़ा था। बाद में टूट गया, लेकिन उसने लड़की को प्रेम जाल में फंसा कई बार हरकत की। अब धमकियां देने लगा तो पीड़िता थाने पहुंची।
