स्कूल मैजिक वैन ने खाई पलटी घटना में ड्राइवर सहित 8 बच्चें घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आज शुजालपुर अनुविभाग के अकोदिया में बच्चों से भरी एक स्कूल मैजिक वैन पटल जाने से उसमें सवार 8 बच्चें घायल हो गए। यह घटना आज सुबह की है जब यह मैजिक वैन अकोदिया के शारदा कान्वेंट स्कूल के बच्चों को गांव से स्कूल लेकर जा रहीं थीं। घटना के समय इस मैजिक वैन में कुल 17 बच्चें और एक टीचर मौजूद थी। इस घटना में चार गंभीर बच्चों को शुजालपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शनों की माने तो यह घटना वैन के सामने अचानक गाय आने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शुजालपुर एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के हालचाल जानकर बच्चों के परिजनों को समझाईश देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि इस घटना के बाद प्रायवेट शारदा कान्वेंट स्कूल,स्कूल शिक्षा और परिवहन विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूत्रों की मानें तो जिस स्कूल मैजिक वैन के साथ यह हादसा हुआ है वह बिना नंबर की है, और इसमें परमिट से अधिक बच्चों को बिठाया गया था। इसके साथ ही वैन का फिटनेस और आरटीओ द्वारा बिना जांच के इस तरह के स्कूल वाहनों को परमिशन देना विभाग पर सवालिया निशान खड़ा करता है। अब देखना यह है, इस हादसे के बाद परिवहन विभाग कितनी गंभीरता दिखाते हुए स्कूलों में सरपट दौड़ने वाले वाहनों के सही जांच कर कैसे इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रयास करता है।

Exit mobile version