मुखबधिर खिलाड़ियों की ईरान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ऑल इंडिया काउंसलिंग ऑफ डेफ नई दिल्ली का ओपन नेशनल इंडियन डेफ की 10वीं रेसलिंग और जूडो सिलेक्शन ट्रायल के लिए इस बार इंदौर को मेजबानी करने का मौका मिला । जिसके लिए इंदौर के पाटनीपुरा में शनिवार को फाइट हुई।
इंदौर में मुखबधिर बच्चों को गेम्स सिखाने वाले राजकुमार पंजाबी ने बताया कि इस ट्रायल में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों सहित पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल का जलवा दिखाया। उन्होंने कहा कि नेशनल सिलेक्शन होने के बाद चयनित खिलाड़ी विदेश में खेलने जाएंगे, जिनकी यात्रा सहित रहना, खाना सभी खर्च सरकार वहन करेगी। राजकुमार पंजाबी ने इस दौरान अपने साइन लैंग्वेज के ट्रांसलेटर के माध्यम से कहा की मुखबधिर खिलाड़ियों को गेम्स सीखने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। वही हरियाणा से आए गोल्ड मेडलिस्ट सुमित दहिया ने भी मीडिया से इस दौरान चर्चा की। ट्रायल के दौरान हुए सभी मैच में खिलाड़ियों के हौसले बुलंद दिखे और सभी में ओलंपिक खेलने का जज्बा साफ तौर पर झलक रहा था।
