इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के मंत्री कैलाश विजयवर्गी के महा अभियान में शहर के पित्र पर्वत पर एक पेड़ मां के नाम से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज शिरकत की जहां साधु संतों को सहित तमाम वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ देशभर में एक पेड़ मां के नाम लगाने के अभियान की शुरुआत हो गई है धरती का श्रृंगार वृक्षारोपण से ही हो सकता है पितृ पर्वत पर 3 लाख पेड़ तैयार हो चुके हैं इसके लिए मैं विजय वर्गी जी को बधाई देता हूं। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित किया।
