इंदौर जिला प्रशासन भी दिल्ली की घटना के बाद से हुआ सतर्क कलेक्टर अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली की घटना को देखते हुए जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लासेस और अन्य संस्थाओं में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं कीसुनिश्चितता के लिए बनेंगे दल कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

दिल्ली में पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए जिला प्रशासन सजग और सतर्क है। इसके मद्देनजर इंदौर में बेसमेंट और बड़े भवनों में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायेगी इसके लिए संयुक्त दल बनाये जायेंगे इन दलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित पुलिस, नगर निगमअग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के दल रहेंगे। यह दल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। दिये गए समय में व्यवस्थाएं नहीं करने वाली संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी

Exit mobile version