इन्दौर 10 माह (सितम्बर से जून 2024) तक के वेतन न मिलने के संबंध में हम सभी अतिथि विद्वान मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर में कार्यरत हैं। हमे विगत सितम्बर 2023 से जून 2024 माह तक का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 11 महीने से तनख्वाह नहीं मिल रही है आर्थिक स्थिति हमारे बहुत खराब है तनखा की समस्या को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह को हमारे द्वारा ज्ञापन दिया गया है कि हमें समय पर तनख्वाह मिल जाए हमें पिछले 11 महीने सेतनख्वाह नहीं मिली है अगर हमारे को तनख्वाह नहीं मिली तो अब हम जान आंदोलन कर अनशन पर बैठेंगे
हमने अग्रणी महाविद्यालय माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय इंदौर प्राचार्य महोदय अनूप कुमार जग्गी सर को भी सूचना व, परंतु निराकरण के स्थान पर हमे अग्रणी कॉलेज में ना आने की और हमारे विरुद्ध शासन को पत्र प्रेषित करने की चेतावनी दी गई जबकि माता जीजाबाई अग्रणी कॉलेज के पास डी. डी. ओ. पावर है मध्य प्रदेश के नवीन महाविद्यालय का वेतन अग्रणी महाविद्यालय से संचालित हो रहा है परंतु इंदौर के 4 नवीन महाविद्यालय का वेतन अभी तक नहीं मिला हम सभी अतिरिक्त संचालक इंदौर सुधा सिलावट जी के पास भी गए उन्हें भी सूचना दी और हमें वहां से आश्वासन देकर जाने को कहा गया पर वहां से कोई निराकरण नहीं निकला। 3. अतिथि विद्वानों द्वार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई परंतु वहां से भी कोई निराकरण नहीं निकला और शिकायत वापस लेने पर जोर दिया गया और यह कहा गया कि सरकारी कर्मचारी होते हुए सरकार के खिलाफ जा रहे हैं इसे वापस लीजिए
